अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*अनपरा कोतवाली इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह के चाहने वाले लोगों ने चोपन में किया जोरदार स्वागत।*
चोपन/सोनभद्र।बस स्टैण्ड पर जब बैण्ड बाजे की आवाज गूँजने लगी तब सभी सोच में पड़ गए कि आखिर क्यों बज रहा है यह बैण्ड बाजा कुछ तो सोचते रहे कि शादी-विवाह का कार्यक्रम किसी के घर होगा तो कुछ मंत्रियों की गाड़ियो का आवागमन और उनके स्वागत के लिए इंतजाम सोच लिए थे ।
लेकिन यहां तो बात कुछ और निकला औऱ पता चला कि युवाओं के चहिते और चोपन ,ओबरा व अनपरा में सेवा देकर ट्रांसफर मिर्जापुर के लिए जा रहे प्रशासनिक अधिकारी यानी कोतवाली इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह सोनभद्र में सेवा दे कर मिर्जापुर जनपद के लिए ट्रांसफर हो कर जा रहे थे तभी उनके स्वागत के लिए यह बैण्ड बाजो का स्वागत बसपा के ओबरा विधानसभा सहयोजक राकेश उपाध्याय और उनकी टीम ने स्पेशल उनके लिए यह इंतजाम किया हुआ था।
वही इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद सोनभद्र में हमने सेवा दिया जहां के सभी लोगो का प्यार बना रहा ,और हमे आज बहुत दुःख हो रहा है कि हम अपने भाइयों के बीच से सोनभद्र जनपद छोड़कर मिर्जापुर जनपद जाना पड़ रहा है।
लेकिन जनपद सटा हुआ हैं ।
इससे थोड़ा खुशी भी हैं कि हम अपने भाइयों से जब चाहे तब मुलाकात कर सकते हैं।
इस मौके पर राकेश उपाध्याय, बबलू सिंह ,रामनरेश चौधरी,मनोज दीक्षित, राहुल शर्मा, राहुल, अंजनी तिवारी, अजय ,ईशु, आदर्श ,दिपक,आदित्य तिवारी, राहुल पटेल,रिषभ भारती
आदि लोग मौजूद रहे।

