विश्व हिन्दू परिषद की सोनभद्र विभाग की परिचय बैठक संपन्न।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोनभद्र विभाग की परिचय बैठक व आगामी योजना बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रेनुकूट व सोनभद्र जिले में निवास करने वाले समस्त प्रांत, संभाग, जिला पदाधिकारी व प्रखंड संयोजक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन मंत्री का नव दायित्व प्राप्त करने वाले गजेंद्र सिंह ने किया। आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाते हुए प्रखंड स्तर पर आयोजन करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बजरंग दल काशी प्रांत अध्यक्ष सत्य प्रताप सिंह ने बताया कि नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह जी का सोनभद्र विभाग में प्रथम आगमन के अवसर पर परिचय बैठक एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्म-सशक्तिकरण, ग्राम शिक्षा, मंदिर आदि के क्षेत्रो में एक लाख से अधिक सेवा परियोजनाओं के माध्यम से हिंदू समाज की जड़ो को मजबूती प्रदान करने के साथ हिंदू समाज में व्याप्त अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के निरंतर प्रयासों के माध्यम से समाज को विमुक्त और अंतर्निहित हिंदू एकता को पुनर्जाग्रत करने के लिए विहिप समाज का कायाकल्प कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री सतीश जी, विभाग मंत्री राजेश सिंह, सोनभद्र संगठन मंत्री चंदन जी, रेणुकूट जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, रेणुकूट बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता, सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रंजीत राय, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सीमा उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह सहित सोनभद्र संभाग में निवासरत सभी प्रदेश, संभाग व जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड संयोजक उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment