वली अहमद सिद्दीकी,,
अनपरा/सोनभद्र अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह की हुई भावबीनी विदाई। अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह का तबादला मिर्जापुर होने की खबर पाते ही क्षेत्रीय लोगो द्वारा भव्य विदाई देने के लिए थाना परिसर में उमड़ पड़े। विदाई समारोह का आयोजन अनपरा थाना परिसर मे किया गया।
जिसमेंक्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।जिसके बाद लोगो ने विजय प्रताप सिंह के 18 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा के उनके द्वारा आमजनमानस के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित कर एक मिसाल कायम किया गया है। इसके बाद वहां मौजूद तमाम लोगो सहित पुलिसकर्मियो ने विजय प्रताप सिंह को फूलो की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान पूर्वक विदाई दिया।
साथ मे एसएसआई अंजनी राय,रेनुसागर चौकी वंश नारायण राय,अजीत सिंह कंग,आर डी सिंह, बाके सिंह,हरदेव सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,अभिषेक विश्वकर्मा,कृष्णा सिंह,नितेश सिंह चौहान,प्रमोद शुक्ला,व क्षेत्र सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे

