अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*भाजपा मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री ने प्रीतमनगर का पूरा मामला प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा।*
चोपन/सोनभद्र। प्रीत नगर रहवासियों को रेलवे द्वारा डाक से नोटिस भेजने के मामले में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व जिला मंत्री राम सुंदर निषाद द्वारा प्रभारी मंत्री व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार सतीश द्विवेदी को रेलवे के रवैया से अवगत कराते हुए कहा कि रेलवे द्वारा प्रीत नगर वासियों को जबरन नोटिस देकर मकान को खाली करने के लिए कहा जा रहा है जिससे प्रीत नगर रहवासियों में हड़कंप मचा हुआ है जबकि स्थानीय निवासियों के पास रजिस्ट्री जमीन होने के बावजूद भी नोटिस मिलने से रेलवे के कार्य पर सवालिया निशान लगाया जैसे ही इस बात की जानकारी हुई प्रभारी मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि मेरे द्वारा भी इस विषय में रेलवे के अधिकारियों से बात की गई थी और कहां गया था कि जो उचित हो वही करिएगा लेकिन आना कारण किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए जिनकी रजिस्ट्री जमीन है उनको नोटिस नहीं भेजना है लेकिन रेलवे के अधिकारी लोगों को गलत तरीके से नोटिस भेजकर सरकार की छवि को धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश रेलवे के मंत्री से बात करके करूंगा प्रीत नगर वासियों के साथ पूरा न्याय होगा और इसी क्रम में तत्काल उन्होंने जिलाधिकारी सोनभद्र व एसडीएम सोनभद्र बैठक कर पुरी जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा।

