माधुरी मिश्रा को महिला मोर्चा व रवि राय को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

---Advertisement---

 

पवन सोनी को युवा मोर्चा व अमर प्रकाश को पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर। भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों से विचार विमर्श करने के बाद युवा मोर्चा, पिछड़ा प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी में ऊर्जांचल के युवा नेता पवन सोनी को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, अमर प्रकाश उर्फ़ अमर प्रधान को भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष, माधुरी मिश्रा को महिला मोर्चा व रवि राय को किसान मोर्चा का शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और आलाकमान के प्रति आभार जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक पर भी बधाई देने वालों की लाइन लगी नजर आई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया।

नवनियुक्त भाजयुमो शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष पवन सोनी और भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष अमरप्रकाश उर्फ अमर प्रधान ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन करते हुए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधुरी मिश्रा एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि राय ने कहा कि आला कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरकर दिखाएंगे व हमेशा पार्टी की नीतियों का पालन करेंगे।

महिला मोर्चा जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य पानपती देवी और मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने मेहनती ईमानदार और तनदेही से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया है। आने वाले समय में इन सभी की अगुआई में पार्टी शक्तिनगर मंडल में आगे बढ़ेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment