सर्किट हाउस लोढी में 20 सितंबर को विहिप बजरंग दल बैठक का होगा आयोजन।
उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सोनभद्र विभाग की आवश्यक बैठक 20 सितंबर सोमवार को सुबह 9:00 बजे से सर्किट हाउस लोढी सोनभद्र टोल प्लाजा के बगल में प्रस्तावित किया गया है। जिसमें सोनभद्र विभाग में निवास करने वाले सभी जिला, विभाग व प्रांत के पदाधिकारियों सहित प्रखंड संयोजक का पहुंचना सुनिश्चित किया गया है।
विभाग संगठन मंत्री सतीश जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह जी का प्रथम आगमन सोनभद्र विभाग में 20 सितंबर को हो रहा है, जिनके मुख्य आतिथ्य में आवश्यक बैठक संपन्न होगी और सभी कार्यकर्ताओं को गजेंद्र सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सोनभद्र विभाग मंत्री राजेश सिंह और बजरंग दल रेणुकूट जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने सभी प्रखंडों के संयोजकों और जिला पदाधिकारियों से अपील किया है कि बैठक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

