आस्था एवं भक्ति भाव से विश्वकर्मा पूजन किया गया

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर सोनभद्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी की प्रथम इकाई-सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन का शास्त्रोत अनुष्ठान मेन प्लांट स्थित सेवा भवन उद्यान में किया गया । विश्वकर्मा पूजन के मुख्य यजमान महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण श्री एस.श्रीनिवास ने विद्वान पुरोहित के सानिध्य में पूजन के अनुष्ठान किये । पूजनोपरान्त सिंगरौली विद्युत गृह प्रमुख श्री बसुराज गोस्वामी एवं महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण श्री सी एस श्रीनिवासन, महाप्रबंधक एफ.एम. श्री सोमनाथ चट्टोपाधाय, महाप्रबंधक मैकनिकल मेन्टीनेंस श्री. बी.एन. झा, ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा की आरती स्टेशन के महाप्रबंधक तथा अपर महाप्रबंधक गण के साथ किया तथा विश्वकर्मा पूजन की मान्यता परंपरानुसार के अनुसार विश्व कल्याण की मंगल कामनाओं के साथ रूक-रूक कर लगे रहे भगवान विश्वकर्मा के जयकारें के मध्य स्टेशन प्रमुख ने हवन किया । विद्युत गृह के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों , श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने हवन में हिस्सा लिया । पूजन-हवन के उपरान्त प्रसाद वितरण के साथ विश्वकर्मा पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
रिंकी गुप्ता,
कार्यपालक – जन संपर्क

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment