अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र- लगभग 20 हजार की आबादी वाले स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तैयार किया गया विकास का खाका शासन की फाइलों में कैद होकर रह गया है। नगर क्षेत्र कुल 11वार्डो में विभक्त है तथा वर्तमान में चोपन गाँव का क्षेत्र विस्तारित होने के कारण 2-3 वार्ड और बढ़ सकते हैं। इसमें से कई वार्ड व मुहल्ले ऐसे है जहां पर रोड व नाली का मरम्मत कराना अति आवश्यक हो गया है परन्तु समुचित बजट न होने के कारण नगर पंचायत पूरी तरह से विवस है। वही हाल ही में शासन द्वारा नगर पंचायत में विस्तारित कर चोपन गांव के अधिकतम हिस्से को शामिल कर दिया गया है जिससे की विस्तारित क्षेत्र के लोगो को नगर पंचायत से विकास को लेकर के आस जुड़ गई है वहीं गांव के एक बड़े हिस्से को नगर पंचायत में जुड़ने से लोग एक बारगी तो खुश हो गए थे परन्तु 6 माह बीतने को है रोड नाली जैसे के तैसे है फिर भी नगर पंचायत अपने से जो हो सकता है जैसे साफ सफाई ,लाइटिंग इत्यादि का कार्य जोरों सोरो से करा रहा है।
इस संबंध में चेयरमैन फरीदा बेगम ने कहा की वर्तमान में नगर पंचायत का एरिया अब काफी बढ़ गया है धनाभाव के कारण विस्तारित क्षेत्र के लिए कर्मचारी नहीं बढ़ पा रहे है जिसकी वजह से विस्तारित क्षेत्र के समस्त एरिया में समय से साफ-सफाई व अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है मैं लगातार प्रयासरत हूं ताकि शासन से जल्द से जल्द धन की स्वीकृति हो जिससे कि ठप पड़े विकास कार्य यथाशीघ्र शुरू हो सके। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र सहित नगर के आवश्यक कार्यों का डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित कर दिया गया है परंतु शासन द्वारा धन आवंटित न होने के कारण विकास कार्य रुका हुआ है। शासन से धन आवंटित होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
धनाभाव के कारण नगर पंचायत का विकास कार्य ठप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 17, 2021 11:54 AM
---Advertisement---

