अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने चोपन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।*
चोपन/सोनभद्र।शुक्रवार को बड़ी संख्या में चोपन भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने लोगों को मिठाइयां वितरित कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई। इसके साथ ही विधायक ब्लांक प्रमुख व भाजपा नेताओं ने चोपन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया व एक-दूसरे को मिठाई खिलाई इस मौके पर भाजपा के विधायक संजीव सिंह गौड़ ,ब्लॉक प्रमुख श्री मति लीला देवी,ओबरा विधानसभा विस्तारक सुरेंद्र मिश्र,चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य
डॉ सतेंद्र आर्या,मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा,मनोनीत सभासद महेंद्र केशरी,मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडेय,हिमांशु प्रियदर्शी,मनीष त्रिपाठी,प्रदीप गिरी,पम्मी केशरी,धर्मेश जैन,IT संयोजक सोनू मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
*सेवा समर्पण के भाव से भाजपा विधायक ने मनाया प्रधानमन्त्री जी का (71) जन्मदिवस।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 17, 2021 10:47 AM
---Advertisement---

