गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री गणेश भगवान की प्रतिमा की गई स्थापित मूर्ति का किया गया विसर्जन.. गणपति बप्पा के जयकारे से गूंजा पांडाल

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र– हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश भगवान की प्रतिमा मां वैष्णो देवी मंदिर के प्रांगण में स्थापित चौथे दिन किया गया मूर्ति विसर्जन।

सुंदर दरबार में भगवान श्री गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा तीन दिन के लिए स्थापित की जाती है अतः इन तीन दिनों तक प्रातः गणपति वंदना के साथ भजन एवम् संध्या आरती पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया जाता है ।गणपति बप्पा की प्रतिमा इको फ्रेंडली यानी मिट्टी की होती है जो आसानी से विसर्जित हो जाती है, जिसका हमारे नदियों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है इसके बाद चौथे दिन सोमवार को विधि विधान से पूजा पाठ कर भन्डारे का आयोजन किया गया और शाम को श्रीं गणेश जी का स्थापित मूर्ति डाला वैष्णो मंदिर से डाला बाड़ी में क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया फिर सोन नदी में जाकर विधि-विधान से गणेश जी के मूर्ति का विसर्जन किया गया

इस शुभ अवसर पर श्रीकांत तिवारी रोहित बिंद अनिकेत निषाद बजरंगी सेठ प्रदीप कुमार निषाद सूरज दिन दयाल दया चौहान दिनेश अग्रहरी मुन्ना पटेल रवि शर्मा राकेश कुमार रंगीले भोला माली शंकर मौर्या पंकज संतलाल अजय मंटू विक्की आदित्य दीपक सिंह गोविंद भारद्वाज आदि भक्त गण सामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment