*धौरहवाँ नाले में एक 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मची।*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र ।चोपन थाना अंतर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के धौरहवाँ नाले में एक 60 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।वह महिला पाँच दिन पहले अपने घर से पाही पर जाने के लिए निकली थी।घटना के सम्बंध में परिजनो द्वारा बताया जा रहा है कि बिते बुधवार को सोमरिया (60) पत्नी राम प्रसाद निवासी वसुधा पाही पर जा रही थी।उस दिन बारिस बहुत हुआ था।लेकिन वह पाही पर नहीं पहुँच सकी।तब से उसकी खोजबीन उसका पुत्र राम किशुन द्वारा किया जा रहा था।जिसकी शव धौरहवाँ नाले में पड़ा मिला।जो शव सड़ागला होने के कारण उससे बदबू बहुत आ रही थी।चोपन थाने के एसआई राजनारायन यादव ने बताया कि नाले में बरसात के दिनो में पानी का बहाव बड़ा तेज रहता है।सोमरिया पानी भरा नाला पार कर रही थी।तभी वह पानी के तेज बहाव में बह गई।जिसके कारण ही उसकी मौत हो गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment