*आकाशीय विधुत की चपेट में आने से एक युवक की मौत।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा अम्मा टोला में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की संध्या कोटा गांव की अम्माटोला निवासी महेंद्र केवट उम्र 45 वर्ष पुत्र जयराम सोन नदी के किनारे भूतनाथ बाबा मंदिर के पास भैंस चराने गया था उसी समय अचानक मौसम खराब होने के कारण अकाशीय गरज के बाद बारिश होने लगा तब वह पेड़ की आड़ में छुपकर बैठ गया उसी समय आकाशीय बिजली तड़कने व वज्रपात की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
परिजनों द्वारा बताया गया कि शाम तक महेंद्र घर वापस नहीं आया तो घरवाली खोजबीन करने लगे खोज करते हुए सोन नदी के किनारे पहुंचे तो महेंद्र को मृत अवस्था में देखकर लोगों के होश उड़ गए और मृतक के घर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बुधवार की चोपन पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment