डाला पटेहरा टोला बस्ती में नगर पंचायत के द्वारा सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर पंचायत क्षेत्र के पटेहरा निवासीयों ने डाला नगर पंचायत के द्वारा गलत जगह कूड़ा फेंके जाने से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे के करीब पटेहरा टोला निवासी उस समय भड़क उठे जब डाला नगर पंचायत के कूड़ा फेंकने वाला वाहन पटेहरा टोला पहाड़ी सड़क के किनारे जब कूड़ा गीराकर चला गया। इस मामले में लोगों को कहना है कि इसको लेकर कई बार हम लोगों ने कूड़ा फेंकने वाला वाहन के चालकों को मना किया। लेकिन आए दिन वही पर जबरदस्ती कूड़ा फेंककर चला जाता है कूड़ा से बस्ती के करीब होने के कारण बदबूदार गंध होता है जिससे तरह तरह बिमारी होने की संभावना बनी हुई है और सड़क के किनारे होने राहगीरो को भी बदबूदार गंध से परेशानी होती है
जिसको लेकर हम सभी रहवासी डाला नगर पंचायत से यह मांग करते हैं की नगर का कूड़ा एक सुरक्षित जगह फेकवाया जाना चाहिए
इस दौरान अहमद हुसैन शमशेर अली अजय कुमार दिनेश कुमार गुप्ता बाबूलाल बाबूलाल भारद्वाज बबलू मोदनवाल महमूदा खातून शीला देवी बैजनाथ मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment