अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*मुख्य मार्केट झोपड़पट्टी के पीछे जमीन पर लटकता विधुत केबल विधुत विभाग लापरवाह।*
चोपन सोनभद्र। ऑटो स्टैंड पर कई वर्षों से खुले बिना बारकेटिग के विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया है इस खुले ट्रांसफार्मर से कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना हो सकता है पाठक चित्र में देख सकते हैं लेकिन विद्युत विभाग के किसी कर्मचारी अधिकारी का ध्यान इस खुले ट्रांसफार्मर पर नहीं जाता हैं या तो विभाग के कर्मचारी जानकार अनजान बने हुए हैं कभी-कभी तो ट्रांसफार्मर में लगा मोटा केबल जलने लगता हैं ऐसा एक दो बार पहले भी हुआ है सबसे बड़ी बात यह हैं कि ट्रांसफार्मर के ठीक सामने से ऑटो ड्राइवर सवारी लोड करके ओबरा जाते हैं। यही हाल मुख्य मार्केट में दुकानों के पीछे सटे हुए लटकते विद्युत केबल जमीन से मात्र 4 से पांच फीट ऊपर से विधुत कनेक्शन दिया गया है जिसमें रात्रि के समय कोई जानवर या अनजान आदमी विधुत केबल के चपेट में आ सकता हैं। यदि समय रहते विधुत विभाग द्वारा इस ट्रांसफार्मर की हाइट और बारकेटिंग नहीं किया गया तो कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना हो सकता हैं तब स्थिति भयावह हो जाएगा।
*टेंपो स्टैंड पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर देता अप्रिय दुर्घटना को दावत।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, September 5, 2021 11:05 AM
---Advertisement---

