*दर्जनों महिलाओं ने अपना दल एस में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन सोनभद्र।विधानसभा क्षेत्र रावटर्सगंज के पटवध गांव में शिव मंदिर पर अपना दल एस के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई । जिसमें गीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने अपना दल एस की सदस्यता दिलाई गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए श्यामाचरण गिरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हम सबके मार्गदर्शन दीदी अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करते हुए महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना एव महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना पहली प्राथमिकता हैं। इस मौके पर बतौर अतिथि अपना दल एस के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश  सचिव नागेश्वर प्रसाद गोड़ ने कहा कि समाज मे महिलाओं की भगीदारी ही समाज को आगे ले जा सकता हैं। आज हमलोग अनुप्रिया जी के विचारों को जन जन तक पहुंचा रहे है।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए गीता देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, सोनी, सुमन ,उर्मिला ,बिफनी ,प्रियंका ,पार्वती ,शकुंतला ,अमरावती, सिमा ,लक्ष्मी , राजकुमारी आदि दो दर्जन महिलाओं ने हाथ उठा कर अनुप्रिया दीदी जिंदाबाद , दीदी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है के नारों की उदघोष की । बैठक का संचालन कुलदीप पूरी ने किया। औऱ बताया कि आप सभी के सहयोग से अनुप्रिया दीदी का सपना साकार हो कर रहेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment