*मछली मारने गया युवक नहर में डूबा*

---Advertisement---

_सोनभद्र,

आशुतोष गिरी शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दुरावल निवासी एक युवक सुबह गांव से कुछ दूरी स्थित नहर में मछली मारने गया हुआ था। मछली मारने के दौरान युवक किसी तरह नहर में डूब गया।दुरावल निवासी सतीश पुत्र (24)पुत्र रामसेवक सुबह घर से मछली का शिकार करने के लिए गांव के कुछ दूरी पर स्थित नहर पर गया हुआ था। बताया जाता है कि पानी अधिक होने के चलते वह नहर में डूबने लगा। राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना कुछ ही देर में ही पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में मृतक के परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर शाहगंज थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ मौके पर आ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment