नोकरी दिलाने के नाम पर रुपया ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

---Advertisement---

संवाददाता
कर्मा,,,जनपद सोनभद्र

दिनांक 02.09.2021 को थाना करमा जनपद सोनभद्र पर वादी राधेश्याम मौर्य पुत्र कान्ता प्रसाद निवासी बारी महेवा थाना करमा जनपद सोनभद्र द्वारा आकर सूचना दी गयी कि उसको अपनी पुत्री सत्या सिंह को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में भर्ती कराने हेतु भरे गये फार्म में नौकरी दिलाने हेतु एक लाख रूपये मांग की जी रही है । जिसका स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया व थाना स्थानीय पर उपरोक्त के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 103/2021,धारा 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना के दौरान अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1. राजेश कुमार सिंह पुत्र लल्ला सिंह निवासी ग्राम अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर हालपता न्यू कालोनी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 47 वर्ष व 2. विनोद कुमार मौर्य पुत्र राम पलट मौर्य निवासी मुसही थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 43 वर्ष को उ0नि0 शेषनाथ यादव, रि0का0 अमित कुमार गुप्ता , रि0का0 मुकेश कुमार यादव द्वारा पगिया मोड़ थाना करमा जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

विवरण गिरफ्तारी-
1. राजेश कुमार सिंह पुत्र लल्ला सिंह निवासी ग्राम अहरौरा थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर हालपता न्यू कालोनी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. विनोद कुमार मौर्य पुत्र राम पलट मौर्य निवासी मुसही थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. उ0नि0 शेषनाथ यादव, थाना करमा सोनभद्र ।
2. रि0का0 अमित कुमार गुप्ता, थाना करमा सोनभद्र ।
3. रि0का0 मुकेश कुमार यादव,थाना करमा सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment