शक्तिनगर पुलिस ने वांछित एक अभियुक्त को अवैध 15 लीटर कच्ची महुए की शराब के साथ गिरफ्तार किया भेजा सलाखों के पीछे

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर थाने के अंतर्गत गुरुवार को शक्ति नगर पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को उसके घर काली मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर से शराब बनाने के उपकरण व दो जरकिन में 15 लीटर कच्ची महुए की शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पिपरी क्षेत्राधिकारी विजयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह कांस्टेबल हरिकेश बहादुर सिंह कांस्टेबल रामरुप ने मुकदमा संख्या 83/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सागर स्वीपर उम्र 23 वर्ष पुत्र रामजी स्वीपर निवासी काली मंदिर बस स्टैंड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के बारे में लगातार मुखबिरों द्वारा शिकायत मिल रही थी जहां गुरुवार को पुलिस ने जब उसके घर दबिश दिया तो शराब बनाने के उपकरण व दो जरकिन में 15 लीटर कच्ची महुए की शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने लाकर अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 116/2021 धारा 60 (2) पंजीकृत कर चालान कर दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment