अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र। संजय स्टूडियो के सौजन्य से स्कूली बच्चों में किया गया निशुल्क मास्क वितरण
सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार एक सितंबर से स्कूलों को खोल दिया गया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने के प्रति काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए आज डाला नगर के चूड़ी गली व नई बस्ती स्कूलों में संजय स्टूडियो के सौजन्य से स्कूली बच्चों को निशुल्क मास्क वितरण किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे मास्क को प्राप्त कर बहुत ही खुश हुए। तथा उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी। कुल 120 बच्चों को मास्क वितरण किया गया। वहीं संजय स्टूडियो के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि। कोविड-19 से सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। क्योंकि सुरक्षा ही बचाव है। और बच्चों की सुरक्षा देश की सुरक्षा है। बच्चों के प्रति मेरा काफी उत्सुकता व लगाव है। वही संजय कुमार ने बच्चों को प्रत्येक दिन मास्क लगाकर स्कूल आने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मनोज कुमार, संजय कुमार ,ए 0के गुप्ता, आदर्श कुमार, शोएब खान, सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
*संजय स्टूडियो के सौजन्य से स्कूली बच्चों में किया गया निशुल्क मास्क वितरण।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 2, 2021 8:42 AM
---Advertisement---

