उमेश सागर संवादाता
नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मां ज्वालामुखी मंदिर में टेका मत्था।
शक्तिनगर। पुनः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उर्जान्चल दौरे पर आए विशाल पांडेय का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। अनपरा, बीना, खड़िया बाजार और पीडब्ल्यूडी मोड शक्तिनगर पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विशाल पांडे का स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी मोड से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो जिला अध्यक्ष, आज ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव व मंडल महामंत्री गोपेश्वर सोनी ने अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
भाजपा युवा नेता आनंद पांडे के घर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित युवा जोश ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। जहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता केसी शर्मा, रमेश पाठक, कमलेश गुप्ता, भाजपा युवा नेता चंदन सिंह, पवन सोनी, मंडल मंत्री माधुरी मिश्रा, विस्थापित नेता सर्वजीत चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

