*अवैध पटाखे के साथ एक व्यापारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,

अनपरा सोंनभद्र,

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा की चौकी रेनूसागर पुलिस बीती रात्रि में चेकिंग हेतु महावीर चौक पर मौजूद थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की अनपरा बाजार में एक घर के पास अवैध पटाखे अभी अभी उतरे है, जिसकी निगरानी 01 व्यक्ति कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर चौकी रेनुसागर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर 01 नफर अभियुक्त महेन्द्र कुमार जैन पुत्र स्व. सत्यपाल जैन निवासी अनपरा बाजार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 2690 पैकेट साबूत अवैध पटाखे बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-119/2021 धारा-5/9 ख विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*नाम-पता अभियुक्त~*
1. महेन्द्र कुमार जैन पुत्र सत्यपाल जैन निवासी अनपरा बाजार थाना अनपरा,सोनभद्र ।
*बरामदगी~*
1. विभिन्न प्रकार के 2690 पैकेट साबूत अवैध पटाखे ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम~*
1. उ0नि0 वंश नारायण राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 विश्वम्भर राय, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 गौरव सिंह, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 बरदानी, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 अजीत कुमार यादव, चौकी रेनूसागर, जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment