*14 वर्षों से इंदौर के एक होटल मे बंधुआ मजदूरी के चुंगल से मुक्त होकर घर लोटा युवक।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*चंदन को सलामत पाकर परिजनो व रिश्तेदारों मे खुशी ।*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी के सीमा में आदिवासी बस्ती के रहने वाला एक युवक14 वर्ष के बाद इंदौर के होटल मे बन्धुआ मजदूरी के चुंगल से मुक्त होकर घर सही सलामत लौटने परपरिजनों मे खुशी की लहर दौड पडी आदिवासी बस्ती के लोग चंदन को देखने के लिये घर पर जमा हो गये ।बताते चले की गुरमा के चंदन पुत्र बिशेषर सन,2007में 10 बर्ष के आयु मे बस्ती से गायब हो गया था वह किसी तरह से बालमजदुरी कराने वाले गिरोह के चंगुल में फंसकर इंदौर के एक होटल मे बाल मजदूरी लगा।चंदन किसी तरह होटल के बंधक से मुक्त घर आना चाह रहा था।वह कुछ दिन पूर्व एक रात होटल मालिक के घर चले जाने का सुनहरा मौका देख रात में ही वहां से किसी तरह भाग कर मंगलवार की रात अपने घर सकुशल वापस आ गया। चंदन को घर आने पर खुशीयों की लहर दौड पड़ी।चंदन के परिजनों के मुताबिक चंदन के सन् 2007 में ही बाल्य अवस्था गुम हो गया उसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट चोपन थाने मे दर्ज करायी गयी थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment