अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती में बिती रात चोरों ने विजली विभाग के संविदा कर्मी के घर बड़ी ही सफाई से चोरी कर हुए फरार।
मिली जानकारी के मुताबिक बिते रविवार रात को लगभग डेढ़ से अढ़ाई बजे करीब विजली विभाग संविदा कर्मी कृष्ण मोहन उर्फ लल्ला लाइन मैन निवासी नई बस्ती घर से सोने की चैन,सोने की अंगूठी,सोने जीयूतीया, सोने मंगलसूत्र चादी का तिलक सेट स्मार्ट मोबाइल फोन लहंगा साड़ी तेरह हजार रुपए नगद जिसका अनुमानित रकम लगभग 2 लाख 21हजार बताया जा रहा है, लल्ला लाइन मैन ने बताया कि पुत्री पिंकी कुमारी की शादी 13 दिसंबर 2021 होना तय है जिसमे 24 नवम्बर 2021 को तिलक का कार्यक्रम रक्खा गया था जिसको लेकर कई महीनों से तैयारी चल रही थी उसी दौरान बिती रात को चोरों ने घर के आलमारी वं ट्राली बैग से गहना कपड़ा नगद रूपए वं मोबाइल चोरी कर बैग बाथरूम में छोड़कर बड़ी ही सफाई से फरार हो गए और के परिजन वहीं दूसरे कमरे में सोऐ रहे जब सुबह भोर लगभग चार बजे करीब परिजनों का निंद खुला तो आलमारी की खुली देखकर परिजन दंग रह गए और शोरगुल करने लगे जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जिसकी तहरीर देकर डाला पुलिस चौकी को सूचना दी गई
सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।

