*रिहंद जलाशय में डूबा किशोर का मिला शव:घर मे मचा कोहराम*

---Advertisement---

_सोनभद्र,अनपरा

उमेश कुमार सिंह रिहंद जलाशय में नहाने के दौरान लेट कर सेल्फी लेते वक्त रविवार की दोपहर डूबे किशोर का शव 26 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने किशोर के शव को बाहर निकलवाया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।रेहटा
निवासी 16 वर्षीय प्रेम कुमार भारती पुत्र विजय कुमार भारती अपने मित्रों के साथ रिहन्द जलाशय में नहाने गए थे। प्रेम कुमार भारती पानी मे लेट कर सेल्फी लेते वक्त बीच दरिया में जा डूबा अन्य साथियों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही परिजनों संग पुलिस मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने किशोर की खोजबीन शुरू की।लेकिन रात हो जाने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।गोताखोरों की मदद से आज डूबे किशोर का शव वरामद कर लिया_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment