*घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी साइकिल को चोरों ने उड़ाया ।*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र। पुलिस चौकी क्षेत्र में आए दिन चोरी की समस्या बढ़ती जा रही है।आज दोपहर को एक शिक्षक के घर के दरवाजे से चोरों ने साइकिल चोरी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि मैं नई बस्ती स्थित अपने आवास पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हूं रोज की तरह बच्चे साइकिल घर के बाहर खड़ी करते थे। आज भी बच्चों ने ऐसा ही किया साइकिल घर के दरवाजे पर खड़ा करके अंदर पढ़ने के लिए गए परंतु जब बच्चे ट्यूशन पढ़कर बाहर आए तो एक बच्ची की साइकिल वहां से गायब थी। आस पड़ोस में ज्यादा मकान भी नहीं है ।उनसे पूछने पर कुछ मालूम नहीं चला। आसपास कई जगहों पर ढूंढने वह पूछने पर भी साइकिल के बारे में कुछ पता नहीं चला। जिससे शिक्षक ने चोरी हुई साइकिल की लिखित तहरीर डाला चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज खोजबीन में जुट गए। अभी खोजबीन जारी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment