*मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह उपस्थित थे।*
*मोदी जी ने मन की बात में देशवासियों को पवित्र पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व
शुभकामनाएं दी
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के अध्यक्षता में सुना गया । मन की बात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी श्री अरविंद सिंह जी उपस्थित रहे । मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों से जुड़े व रचनात्मक विषयों पर मन की बात करते हैं जिससे लोगों में प्रेरणा के साथ नए अवसर वह प्रयोगों के बारे में जानकारी मिलती है जिस प्रकार आज की मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान भारत का युवा पुराने रास्तों पर ना चलकर स्वयं नए मार्ग बना रहा है और कुछ नया कर देश प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जिन्होंने हॉकी में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया उनके जाने के 40 वर्षों बाद भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीतकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है साथ ही अपने मातृभाषा संस्कृत के उपयोगिता और स्पष्टता के बारे में विस्तार से बताया और कृष्णा जन्माष्टमी की सभी देशवासियों को शुभकामना दी । मन की बात कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा प्रभारी जी के उपस्थिति में शक्ति केंद्र चोपन नगर के केंद्रीय विद्यालय बूथ का सत्यापन किया गया एवं आगामी विधानसभा 2022 में विजय हेतु सक्रिय रुप से सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया गया । मन की बात एवं बूथ सत्यापन कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य दिव्य विकास सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी ,शक्ति केंद्र प्रभारी तीर्थराज शुक्ला ,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ,मनीष प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा, हिमांशु प्रियदर्शी, शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज सिंह सोलंकी ,दीपक जायसवाल, आईटी प्रमुख जितेंद्र जायसवाल ,सोशल मीडिया सोनू मोदनवाल ,बूथ अध्यक्ष रामकुमार मोदनवाल, अश्विनी बाजपेई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

