*जनपद सोनभद्र के चोपन निवासी थोक गुटका व्यवसाई के मुनीम से लूट के इरादे से लुटेरों ने किया हमला हमलावर मौक फरार।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र – बीती रात लगभग 12.30 बजे बकाया रूपया वसूलकर लौट रहे गुटखा व्यवसायी श्यामसुंदर चौरसिया के मुनीम रामाश्रय शुक्ला पर तीन चार की संख्या में लुटेरों ने किया हमला ,मुनीम के शोर मचाने पर हुए फरार। घटना के बाद देर सवेर तक नगर में लगभग तीन लाख रुपये लूट की रही चर्चा । जिसे बाद में व्यवसायी द्वारा खारिज किया गया। नगर में यह भी चर्चा हैं कि 70 वर्षीय बुजुर्ग अकेले इतनी रकम लेकर आधी रात को क्यो बस से आ रहा था। जबकि गुटका व्यवसायी के पास अपनी निजी वाहन है। सुबह श्यामसुन्दर ने मौखिक रुप से बताया कि लूट हुई है। जबकि व्यवसायी के बड़े पुत्र दिलीप चौरसिया ने अपने बयान में बताया कि कोई लूट नहीं हुई हैं। लूट के इरादे सिर्फ हमला हुआ है,पिता-पुत्र के दो तरह के बयान से नगर में चर्चाओं का दौर जारी है। एक तरफ सरकार ऑन लाइन पेमेंट ट्रांजेक्शन की बात कर रही है वही व्यवसायी द्वारा इतने बड़े धनराशि का लेन देन नगद क्यों किया जा रहा है विचारणीय प्रश्न हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गुटखा व्यवसायी श्यामसुंदर चौरसिया का मुनीम तगादा कर वापस अपने सेठ के गौरव नगर स्थित आवास की तरफ रात्रि में जा रहा था उसी समय खाली सड़क देखकर पुलिया के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगो ने मुनीम पर रुपये से भरा बैंग लूट के इरादे से हमला कर दिया और मारपीट करने लगे मुनीम के प्रतिरोध करने व शोर मचाने पर चोपन गांव की तरफ भाग गए,घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल मुनीम को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया , वही दूसरी तरफ पुलिस लुटेरों की तलाश में रात भर हलकान होती रही।थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि उक्त मामले की तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment