महिला हेल्प डेस्क का पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने किया अनावरण।

---Advertisement---

 

तेलगवां बॉर्डर व खड़िया बाजार पुलिस सहायता केंद्र का हुआ अनावरण।

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर मिशन शक्ति (नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावंलबन) अभियान अंतर्गत शक्तिनगर थाना परिसर में शनिवार को सोनभद्र जिला अधिकारी अभिषेक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त रुप से महिला हेल्प डेस्क सहित तेलगवां बॉर्डर व खड़िया बाजार पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर अनावरण किया गया। तत्पश्चात पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र ने विधि विधान से पूजा कर मंत्रोच्चारण के बीच आला अधिकारियों के साथ महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बनाए गए इस हेल्प डेस्क में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगी।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान सरकार ने शुरू जरूर किया है लेकिन आगे इसे समाज के लोगों को चलाना है। महिला सुरक्षा जन-जन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। थाने पर महिला हेल्प डेस्क खोलने का उद्देश्य यह है कि महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क महिला सुरक्षा को लेकर महत्वाकांक्षी पहल है। कोई भी महिला किसी तरह की शिकायत इस हेल्प डेस्क में दर्ज करा सकती है। उस पर त्वरित कार्रवाई होगी। माताओं-बहनों के सुरक्षा और सम्मान में जो भी समस्याएं हैं उन्हें हर परिस्थिति में महिला हेल्प डेस्क की सहायता से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने 181, 1090, 1076 हेल्पलाइन के साथ पुलिस आपात कालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

इस अवसर पर खड़िया खदान क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीडिया सेल प्रभारी सीपी पांडे, एसएसआई संतोष यादव, खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, चिल्काडाँड़ हीरालाल, ग्राम प्रधान चंदुआ योगेंद्र भारती ग्राम कौहलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार ग्राम घरसडी प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण एसआई आरआर बुध सैनी, महिला आरक्षी किरण यादव, गुड़िया गौड़, उमा सिंह, श्रीमतीनीलम शरण, श्याम किशोर शरण, बजरंग दल जिला सह संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पानी पंकज पांडे, राजाराम यादव, आशीष चौबे सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment