विहीप बजरंग दल शक्तिनगर प्रखंड ने मनाया अखंड भारत दिवस।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर। आदि शक्ति पीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर परिसर में शुक्रवार को विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। रेनुकूट जिला बजरंग दल सह संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा भारत को अखंड बनाने के लिए जागरण की जरूरत है। हम सब हिदू, राष्ट्रवादी लोग एक साथ मिलकर काम करें। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को अखंड भारत निर्माण का संकल्प दिलाते हुए बताया कि भारत का सबसे बड़ा विभाजन 15 अगस्त, 1947 को हुआ था। इसलिए 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त बातें विहिप बजरंग दल द्वारा शक्तिनगर प्रखंड में आयोजित अखंड भारत दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ता रौशन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे संत महात्माओं तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के नेताओं के मन में भारत के पुन: अखंड होने का विश्वास है। इस अवसर पर सतीश चंद्र तिवारी, प्रवीण सिंह, एससी तिवारी, अभय कुमार, ओम प्रकाश टंडन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment