बलात्कार के फरार आरोपी के घर की हुई कुर्की, जब्त हुई संपत्ति।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर। दुद्धिचुआ बैरियर समीप जीएम कार्यालय के पीछे निवासरत बलात्कार के मुख्य आरोपी रोहित सिंह गौड़ उर्फ़ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी स्थायी निवासी पराई पोस्ट करतुआ थाना चितरंगी जिला सिंगरौली के घर की कुर्की व संपत्ति जब्ती शुक्रवार दोपहर को प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र की उपस्थिति में हुआ।

दुष्कर्म आरोपी रोहित सिंह गौड़ घटना को अंजाम देने के बाद से फ़रार था।जिसकी धर पकड़ के लिए शक्तिनगर पुलिस द्वारा कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी तब न्यायालय ने आरोपी के घर की मुनादी व कुर्की का आदेश दिया। जिसका पालन करते हुए शुक्रवार को फ़रार आरोपी के घर व संपत्ति की कुर्की की गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment