*शक्तिपीठ वैष्णो मंदिर डाला में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हुई। जिससे बढा सोनभद्र जिले का मान।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला सोनभद्र। शक्ति पीठ वैष्णो मंदिर आस्था के साथ साथ फिल्म शूटिंग के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है। यहां आए दिन फिल्म की शूटिंगचलती रहती है।जिसे एक महत्वपूर्ण ख्याति प्राप्त है।
आज मंदिर के प्रांगण में भोजपुरी फिल्म मोहब्बत रंग लाएगी का पहला शीन सूट किया गया। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर आई0 सी मौर्य ने बताया कि 3 साल से मैं सोनभद्र में इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। यह जिला फिल्म शूटिंग के लिए बहुत ही शानदार वह मनमोहक है। हम यूपी बिहार में शूटिंग करते थे।
परंतु आज डाला की धरती पर हमें यह अवसर प्राप्त हुआ। वहीं इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सूरज सम्राट ने बताया कि सोनभद्र में मेरी यह पहली सूट है। मैंने इस जिले और स्थान के बारे में सुना था। परंतु आज मुझे मेरे प्रोड्यूसर की वजह से यहां शूट करने का अवसर प्राप्त हुआ इस जिले में मिनी गोवा स्थल है जहां जाना हम पसंद करेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म मेरे जीवन की 9वी मूवी है। मेरी पहली फिल्म अर्धांगिनी है। जो दर्शकों को काफी पसंद आई। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी फिल्म मोहब्बत रंग लाएगी पूर्ण रूप से प्रेम परिवार हंसना रोना बिछड़ना मिलना एवं फुल इंटरटेनमेंट पर आधारित है। जिसमें विलेन के रूप में संजय पांडे जी है वहीं अभिनेत्री के रूप में काजल यादव काम कर रही है। व इस फिल्म में हमारे बड़े भाई के रूप में हमारे मित्र अमित सिंह मंगल जी काम कर रहे हैं। अंत में इस फिल्म के प्रोड्यूसर आई0 सी0 मौर्य जी ने कहा की भरपूर कोशिश करूंगा कि अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिले।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment