*लोढी चेक पोस्ट पर खनिज विभाग का जांच अभियान, दुसरे दिन भी गिट्टी बालू लदे वाहनों के थमे पहिए, लगी भारी जाम*

---Advertisement---

 

*मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन तक लगी ट्रको की लम्बी कतारें।*

गुरमा,सोनभद्र।खनिज विभाग द्वारा लोढी स्थित चेक पोस्ट पर सधन जांच से गिट्टी बालू ओभर लोड ट्रको के लम्बी कतारें लग गयी।
जिससे गुरूवार की मध्य रात्री शुक्रवार की दोपहर वाराणसी शक्तीनगर मार्ग मारकुंडी घाटी से सलखन तक जाम लगा रहा जिससे कई एम्बुलेंस बस समेत यात्री वाहन भी फसे रहें। आवमगन मे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वही ट्रक चालको ने बताया की खनन विभाग एंव क्रेसर प्लाटो की दोहरी नितियो के कारण ट्रक व्यवसाय बर्बादी के कागार पर आ गये है यदि खनन विभाग क्रेसर प्लाटो से लोडिंग का मानक सुनिश्चित कर दे तो ओभर लोडिंग की समस्या जड़ से समाप्त हो जाता किन्तु ऐसा नही किया जा रहा है।जिससे हम ट्रक चालक एंव मालिकगण का व्यवसाय चौपट हो रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment