*प्राइवेट बस के धक्के से मोटरसाइकिल सवार घायल।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्रअंतर्गत आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के करीब शीतला मंदिर के पास बाइक सवार को प्राइवेट बस ने साइड से धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाला बाजार शीतला मंदिर वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर बनारस से प्राइवेट बस आ रही थी उसी दौरान एक बाइक सवार जो अमिला धाम से नौवडिहा जा रहा था और बस सवारी उतारने के लिए अचानक से साइड लगाने के लिए बस घुमा दिया और बस के बगल से बाइक सवार जा रहा था उसी दौरान बस के पिछले हिस्से से बाइक सवार को साइड धक्का लग गया बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गयाा।
प्राइवेट बस घटना स्थल से भाग गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा करके शहीद स्थल बस स्टैंड पर बस को पकड़ कर अपने कब्जे लेकर जांच में जुटी । स्थानीय लोगों के मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां घायल की स्थिति ठीक बतायी जा रही है।
इस घटना में घायल देवनारायण उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र रामचंद्र निवासी ब्रहममोरी अमिला धाम बताया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment