*डाला नगर पंचायत मे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से निवासी परेशान।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
डाला सोनभद्र-नवसृजित डाला नगर पंचायत कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र लगभग एक माह से नहीं बन रहा है। जिसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र रहने वाले निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नई बस्ती क्षेत्र के निवासी मृतक गोविंद पुत्र रामप्रसाद के परिजनों ने बताया कि उनका मृत्यु 24 जुलाई 2021 को हुआ था। जिनका प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत कार्यालय लिखित आवेदन दिया था लेकिन अभी तक उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पंचायत कार्यालय से प्राप्त नहीं हुआ। इसी प्रकार दुर्गेश पुत्र विश्वनाथ निवासी रेकसहवा की मृत्यु 12 जुलाई 2021 को हुई थी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में दिया गया था। लेकिन अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र उन्हें कार्यालय से नहीं मिला ‌ इसी प्रकार मृतक लाल जी निवासी डाला बाजार पत्नी दुर्गावती यह भी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय में आवेदन पत्र दिया था। मृतक फुलमतिया देवी पत्नी स्वर्गीय हरिहर निवासी काली मंदिर डाला, मृतक मुनकी देवी पत्नी पुरुषोत्तम नई बस्ती डाला बाजार के परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फार्म भर कर आवेदन दिया था। लेकिन आज तक किसी भी आवेदनकर्ताओं को मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पंचायत कार्यालय जारी नहीं किया गया।
इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक माह पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया जा रहा था। लेकिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले पोर्टल में यूपी 69118 एस आर बंद पड़ा है। इस संबंध में लखनऊ स्थित जन्म-मृत्यु कार्यालय फोन करके पता किया गया तो वहां के कार्यालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में जितने भी नवसृजित नगर पंचायत का गठन किया गया हैं उन सभी का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला पोर्टल बंद है। इसकी जानकारी केंद्रीय कार्यालय को दिया गया जिसे जल्द चालू होने की संभावना है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment