*विद्युत पोल से लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
संवाददाता

*कभी हो सकती हैं बड़ा हादसा जिसके लिए विद्युत विभाग जिम्मेदार होगा।*

डाला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रहा हैं डाला पटेहरा टोला में बस्ती की मुख्य मार्ग पर लटकता हुआ तार जी का जंजाल बनकर दुर्घटना को दे रहा है दावत।
बस्ती के मुख्य सड़क के किनारे गाड़े गए विद्युत पोल से लोगों द्वारा लिया गया विद्युत कनेक्शन के कारण बिजली तारों का जाल बना हुआ है। अधिकांश गली मुहल्लों में बेतरतीब तरीके से बिजली के तार घरों तक पहुंचे हैं। उपभोक्ता बांस बल्ली के सहारे फंसा कर अपने घरों तक बिजली का तार ले गए हैं। पोल से खींची गई तार गली मुहल्लों व सड़क में नीचे तक झूल रहे हैं जिससे बिजली के तारों का जाल बना हुआ है। नगर के पटेहरा टोला नई बस्ती व लक्ष्मण नगर
मुहल्लों में बिजली के तार को इस प्रकार अपने घरों में ले जाकर जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस व्यवस्था से कभी भी जान आफत में पड़ सकती है। इस प्रकार विद्युत विभाग को इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तारों के लटकते जंजाल को तुरंत दुरुस्त कराने की ओर कदम उठाना चाहिए। जिससे कि एक होने वाली बड़ी घटना समय रहते को टाला जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment