*प्रथम दिवस परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को शिक्षक शिक्षिकाओ ने तिलक लगाकर किया स्वागत।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र-स्थानीय नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परिषदीय विद्यालय में प्रथम दिन बच्चों का जैसे ही आगमन हुआ अध्यापक व प्रधानाचार्य मिलकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यालय में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चे अपने क्लास रूम में जाकर पठन-पाठन शुरू किये विद्यालय परिसर में बच्चों के आने से एक बार पुनः विद्यालय की रौनक लौटने लगी है सभी बच्चों में पठन-पाठन के लिए विद्यालय खुलने से चेहरे पर उत्साह और मुस्कान दिखा।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चोपन बैरियर, प्राथमिक विद्यालय चोपन गांव, प्राथमिक विद्यालय कर्मडार, सिंदुरिया,बर्दिया आदि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत तो नहीं रही लेकिन विद्यालय के प्रथम दिन ही प्रत्येक कक्षा के 10 से 15 बच्चे उपस्थित हुए

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment