(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा । स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे तथा पांपी गांव में लगा ट्रांसफार्मर पाँच दिन पहले ही जल जाने के बाद अब तक नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है ।क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते उपभोक्ता पहले से ही परेशान हैं । ऊमस भरी गर्मी, मच्छरों का आतंक, पेयजल की आपूर्ति तथा अँधेरे में गुजरती रात से आम आदमी पीड़ित हो चुका है । पसही विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सैकड़ों गांव में जो विद्युत आपूर्ति की दुर्ब्यवस्था है शायद ही पूरे जनपद में ऐसी स्थिति हो। जबकि सभी जिम्मेदार लोगों को यह पता है कि पेयजल की आपूर्ति विद्युत आपूर्ति पर निर्भर है ।ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पगिया तिराहे पर पेय जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है । लोगों को ऊमस भरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है । पसही विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जे ई विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि पांपी तथा पगिया तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर के खराब होने की जानकारी है । बदलने के लिए छपका स्थित स्टोर को सूचना भी हो गयी है । अब तक नया ट्रांसफार्मर लग जाना चाहिए था । किन परिस्थितियों में अब तक नहीं बदला जा सका, समझ से परे है l इधर पाँच दिनों खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर विभाग की यहीं स्थिति रही तो लोगों को सड़क पर उतरना पड़ सकता है ।
कम्पलेन करने के बावजूद नही बदला गया ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 23, 2021 4:08 PM
---Advertisement---

