उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर । शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दूष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त जिसपर स्थानीय थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 91/2021 धारा 376 भादवी बनाम रोहित सिंह गौड ऊर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी निवासी पराई पोस्ट करतुआ थाना चितरंगी जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल पता दुध्धिचुआ बैरियर के पीछे थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के गिरफ्तारी के गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे अभियुक्त की खोज के लिए हर जगहों पर दबिश दी गई परन्तु अभियुक्त हाजिर नही हो रहा है । इसलिए माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध जारी उदघोषणा आदेश धारा 82 द.प्र.सं. को उसके हाल पता व मूल पते पर नियमानुसार चस्पा कर मुनादी करवा दिया है।

