*जनता के सवालों के साथ भाकपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव।*

---Advertisement---

 

*पार्टी की मजबूती और विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा की बैठक।*

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र-सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सहयोगी जनसंगठनों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक उ०प्र० बिजली कर्मचारी संघ ( एटक ) के कार्यालय पर संपन्न हुई । जहां किसानों, कामगारों व नौजवानों की जटिल समस्या पर राज्य और केंद्रसरकार की तानाशाही रवैए की निन्दा करते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन में और तेजी लाने की बात पार्टी के नेताओं द्वारा कही गई साथ ही बैठक में पार्टी की सदस्यता और जन संगठनो को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया । एटक कार्यालय पर हुई इस बैठक में भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने तमाम बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जनपद के सृजन से लेकर आज तक जनपद पर लगा अतिपिछड़ा का तमग़ा पूंजीवाद की पोषक वाली सरकारें इसे हटाने में नाकाम है, जनपद का विकास ठप्प पड़ा है, यहां का असंगठित मजदूर रोजी-रोटी के अन्य प्रांतों को पलायन कर चुका है। यहां के वर्तमान चुनें गये प्रतिनिधि सरकार की कठपुतली बने घूम रहे हैं जिन्हें जनता और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। ऐसे में हम पार्टी के लोगों की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है, जनता के सवालों को लोगों को लामबंद करने और जन आंदोलन में तेजी लाने की जरूरत है। बैठक में तमाम वक्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को सीख देने की जरूरत है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता के सवालों को लेकर एक सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनवादी ताकतों के साथ जनता से सीधा संवाद करते हुए जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारेगी ।
एटक कार्यालय पर हुई इस बैठक में कामरेड कन्हैया लाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया, कामरेड विरेन्द्र सिंह गोंड, कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड मुन्ना धांगर, कामरेड नागेन्द्र मौर्या, प्रोफेसर सुनील पांडेय, के एस लाल श्रीवास्तव, योगेन्द्र कुमार, बानी बनर्जी, प्रभात पांडेय, संजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एटक नेता कामरेड अजय कुमार सिंह जी ने और संचालन कामरेड लालता प्रसाद तिवारी जी ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment