बीना चौकी पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी पुलिस ने चोरी करने के नियत से बीना मस्जिद के पास से चोरी की योजना बनाते तीन युवकों कोमल भारती पुत्र बाजी लाल भारतीय निवासी कोहरौलिया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र लगभग उम्र 23 वर्ष, योगेश इन्दौलीया पुत्र सुरेश चंद्र इन्दौलीया निवासी अभयोदपुरा (मुदियापुरा)थाना अछनेरा जिला आगरा उम्र लगभग 33 वर्ष एवं सुदर्शन भारती पुत्र स्व0राजमन भारती निवासी चिल्काडांड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 51 वर्ष को चोरी करने में सहायक उपकरण एक सब्बल, एक लोहे का रॉड, दो पिलास, दो चाबी का गुच्छा व दो टॉर्च सहित बीना पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी राय ने प्रधान आरक्षक रुस्तम खां और आरक्षक मंगला प्रसाद गुप्ता के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय शक्तिनगर पर मु.अ.सं.112/2021 धारा401 आई पी सी पंजीकृत अभियुक्त गण उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया

विगत दिनों में बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर नकेल कसने का कार्य पुलिस ने शुरू कर दिया है और चोरों व चोरी की नियत रखने वालों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही अवैध कार्य करने वालों में हड़कंप मचा रखी है। बीना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि पिपरी क्षेत्राधिकारी व शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर बीना मस्जिद के पास से चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। किसी भी सूरत में अवैध कार्य करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और ऐसे कार्यों में लिप्त व्यक्तियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment