उमेश सागर संवादाता
मिशन शक्ति अभियान तीसरे चरण की योगी आदित्यनाथ ने किया शुरुआत।
शक्तिनगर। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु शक्ति नगर थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत महिलाओं को महिला हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में महिला आरक्षी किरण यादव ने जानकारी उपलब्ध कराया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
सूबे की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ शनिवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों (सोनभद्र : नजरानी देवी (स्वयं सहायता समूह) को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति विशेष रूप से रही।

