पंडित बिपिन तिवारी को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र का मीडिया प्रभारी

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

करमा। करमा क्षेत्र के युवा संघर्षशील , सभी के सुख दु:ख में साथ खड़े रहने वाले होनहार समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता पं. विपिन तिवारी को पार्टी नेतृत्व द्वारा भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री तिवारी को भाजयुमो का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर आज बुधवार को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि शुरू से ही भाजपा हमारी पसंदीदा पार्टी रही है। बाद में जब मुझे राजनीति में आकर देश व देशवासियों की सेवा करने की इच्छा हुई तो मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया जनता के स्नेह व आशीर्वाद से मुझे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में काशी क्षेत्र का मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। अब हमारी जिम्मेदारी पार्टी के लिए और बढ़ गयी है मैं पार्टी के हमेशा समर्पित रहूंगा।
वहीं बिपिन तिवारी को भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों हर्ष है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment