उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर स्थित हनुमान मंदिर व चिल्काडांड मार्केट के शिव मंदिर पर सावन के उपलक्ष्य मे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सावन माह के उपलक्ष्य मे जहां हर तरह शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है श्रद्धालु अपने अपने तरिके से भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत रखकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान की पूजा अर्चना कर रहे है। आज शक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर व चिल्काडांड मार्केट स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया
जहां क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के भंडारे मे प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर हरिश्चंद्र यादव विपिन यादव दिनेश यादव विनोद यादव संतोष त्यागी चंद्रिका प्रसाद मुकेश सिंह व अन्य सहयोगी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

