अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*एक दूसरे को बधाई और मिष्ठान्न खिलाकर खुशी का मनाया।*
चोपन/सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल संयोजक सुजीत कुमार शर्मा व सोनू मोदनवाल, विजय साहनी को सेक्टर सह संयोजक, बनाए जाने पर चोपन भाजपा मंडल कमेटी ने खुशी जाहिर की और सभी भाजपा जनों ने बनाएं गये पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना दी।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने चोपन भाजपा मंडल कमेटी मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिन तीन लोगों को भाजपा मंडल का पदाधिकारी बनाया है उन सभी का मंडल कमेटी स्वागत करती है
बनाए गए पदाधिकारी सुजीत कुमार शर्मा, सोनूमोदनवाल, विजय साहनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष का ह्रदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने हम सभी को पार्टी का पदाधिकारी बनाया है हम लोग तन मन धन से पार्टी में काम कर करके 2022 के मिशन को पूरा करेंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।
मंडल अध्यक्ष ने बनाए गए सभी पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत और बधाई देकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
बधाई देने वालों में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, विकास सिंह बिट्टू, राजेश अग्रहरि, सोनी जैन, मंडल महामंत्री विकास चौबे, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन, मुकेश पटेल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

