*आबिदा खान उर्फ जूही
*पिपरी (सोनभद्र) –* 15 अगस्त के महत्वपूर्ण और शुभ अवसर पर पूरे देश में पर्व जैसा माहौल होता है लेकिन कोरोना महामारी भी पिछले 2 वर्षों से हमारे साथ लगी हुई है जिसकी वजह से स्कूल कॉलेज के बंद होने के कारण जो रौनक और उत्साह बच्चों में रहता था वह देखने को नहीं मिल रहा है हालांकि स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में कोई कमी नहीं आई है सिर्फ कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल के साथ सारी तैयारियां वैसे ही हो रही है जिसमें बच्चों के साथ बड़े भी उत्साहित हैं। अपने राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए उत्साहित माहौल में महिला शक्ति फाउंडेशन की महिलाओं ने भी तुर्रा, पिपरी स्थित महामाया मंदिर के समीप स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षगांठ पर झंडा फहराया और बच्चों और बड़ों सभी को मिष्ठान बाटें| इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि रेणुकूट नगर पंचायत की अध्यक्षा निशा सिंह और सावित्री कुबेर नाथ के हाथों झंडा फहराया गया। जिसमें महिला शक्ति फाउंडेशन की पदाधिकारी महिलाएं अध्यक्ष नसरीन, उपाध्यक्ष सुनीता, महासचिव कविता, सचिव गीता सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कौर मौजूद रहीं, इनके अलावा नीतू सिंह, अनीता गुप्ता, सीता गुप्ता, महजबीन, शर्मीली, लालती, खुशबू आदि और नगर की कई सम्मानित महिलाएं में मौजूद रहीं।

