अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र-छात्र नेता हरिओम यादव एवं रितेश मिश्रा संयुक्त रुप से कहा कि कि महाविद्यालय प्रवेश की अंतिम तिथि आगे बढ़ाया जाए क्योंकि महाविद्यालय में दूरदराज से छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते है बहुत से छात्र छात्राओं के प्रवेश संबंधी प्रमाणपत्र ना होने की वजह से वह फार्म नहीं भर पाए जिसकी वजह से वे प्रवेश लेने से वंचित रह जाएंगे। महाविद्यालय प्राचार्य से मांग करते हुए कहा कि छात्र हितों को मद्देनजर रखते हुए प्रवेश फॉर्म
भरने की अंतिम तिथि को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए।
*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने शनिवार को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, August 14, 2021 2:00 PM
---Advertisement---

