अनिल जायसवाल*
संवाददाता
डाला/सोनभद्र-ओबरा से डाला जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे आने वाले वाहन व राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाने गया ।
आए दिन कोई न कोई वाहन गड्ढे में फस जाती है। जिससे वाहन मालिक को काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। और सड़क को केवल फॉर्मेलिटी के रूप में भसी से ढका जा रहा है। भसी से सड़को पर कीचड़ फैल गया हैं।कीचड़युक्त सड़क पर पैदल एव बाईक का चलना मुश्किल हो गया है। जबकि सड़क को बनाने के लिए किसी भी मटेरियल का प्रयोग नहीं किया जा रहा है केवल उस गड्ढे में भसी डालकर समतल किया जा रहा है। इस प्रकार की लापरवाही से। बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस तरह के घटिया सड़क निर्माण से सरकार की छवि हो रही है।

