मनरेगा के अंतर्गत चयनित मेठों का हुआ तकनीकी प्रशिक्षण

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत तिलौली कला में मनरेगा के अंतर्गत चयनित मेठो का तकनीकी प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी रमेश यादव, ब्लॉक एपिओ अभय कुमार मौर्य, तकनीकी सहायक अरविंद सिंह, रामसेवक सिंह, ग्राम रोजगार सेवक राकेश मौर्या द्वारा मनरेगा में कार्य कराने की आधुनिक तकनीक से सम्बन्धित जानकारी उपस्थित मेठो को दी गई। इसका उद्देश्य रहा की प्रशिक्षित होकर मेठ ग्राम सभाओं में बेहतर तरीके से सड़क, नाली, तालाब, बावली आदि सभी कार्य को करा सकें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महिमा सिंह के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री ओबीसी मोर्चा के आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि इन प्रशिक्षित मेठो के द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराया जाएगा और मोदी जी और योगी जी के सपनों को गांव में इनके द्वारा साकार किया जाएगा कथा महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सुरेश सिंह, अशोक गुप्ता, अजय सिंह, रानी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment