पीडब्ल्यूडी मोड़ राजीव गांधी मार्केट के पीछे ग्राम प्रधान ने एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर के तहत मैरिज हॉल का भूमि पूजन किया।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

पीडब्ल्यूडी मोड़ राजीव गांधी मार्केट के पीछे बनेगा मैरिज हॉल।

शक्तिनगर। सोनभद्र जिले के शक्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ समीप राजीव गांधी मार्केट के पीछे सोमवार को कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर (सामाजिक कारपोरेट दायित्व) के तहत निर्माण होने वाले मैरिज हॉल का भूमि पूजन संयुक्त रुप से एनटीपीसी सिविल विभाग अवर अभियंता कुलदीप जी के साथ किया गया। इस अवसर पर चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, अश्वनी चतुर्वेदी, एमडी केसरवानी एवं डीपी मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सामाजिक कारपोरेट दायित्व के तहत अपने आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य हमेशा संचालित किए जाते रहे हैं। ग्राम पंचायत क्षेत्र में शादी विवाह के अवसर पर अक्सर मैरिज हॉल की आवश्यकता पड़ती थी। जिसकी ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर एनटीपीसी अधिकारियों द्वारा राजीव गांधी मार्केट के पीछे मैरिज हॉल निर्माण करने के लिए भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि मैरिज हॉल के निर्माण से दोनों ही ग्राम पंचायतों कोटा व चिल्काडाँड़ की जनता को लाभ मिलेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment