*मुरलीगढ़, तुर्रा पिपरी में ओम साईं चेरिटेबल फेमली हेल्थ क्लीनिक का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न*

---Advertisement---

*आबिदा खान उर्फ़ जूही*

पिपरी,,सोंनभद्र,
आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को मुरलीगढ़, तुर्रा, पिपरी सोनभद्र, में पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद के द्वारा “ओम साईं चैरिटेबल फैमिली हेल्थ क्लीनिक” का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस फैमिली हेल्थ क्लीनिक में जो सुविधाएं हैं वह पेट से संबंधित, बच्चों से संबंधित, महिलाओं से संबंधित एवं छाती और हृदय रोग परामर्श की पूरी व्यवस्था और सुविधा है। आपातकाल में एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध होंगी। ईसीजी, अल्ट्रासाउंड एक्स-रे एवं सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच, फिजियोथैरेपी, जनरल ऑपरेशन एवं मरीज की भर्ती करना जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से सोन आदि महिला सशक्ति संस्था महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें से मुख्य रूप से संरक्षक पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद, अध्यक्ष पुष्प लता उर्फ रूबी यादव ,कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, बलबीर सिंह, डॉ योगेश्वर प्रसाद,प्रीति सिंह प्रदेश कार्यकरणी अपना दल एस, पिपरी नगर पंचायत से दिग्विजय प्रताप सिंह के भाई टिंकू सिंह, मनोज कुमार पांडे, डॉक्टर बृजेश सिंह, राकेश पांडे और बड़ी संख्या में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के सभी पत्रकार बंधु एवं अन्य संगठन के पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment